CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सुसाइड पर खत्म हुई ससुर-बहू की प्रेम कहानी: दोनों के बीच चल रहा था प्रेम संबंध, 4 महीने बाद गांव लौट कर लगाई फांसी

 सुसाइड पर खत्म हुई ससुर-बहू की प्रेम कहानी: दोनों के बीच चल रहा था प्रेम संबंध, 4 महीने बाद गांव लौट कर लगाई फांसी
Share

बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र के कनेरी में शुक्रवार के दिन एक पेड़ पर ससुर और उसकी बहू की फांसी पर झूलती लाशें मिली। यह देखकर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने लाश को पेड़ से उतार कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आ रही है। इस वजह से दोनों ही पिछले 4 महीनों से अपने गांव से गायब चल रहे थे। सबसे अहम बात की दोनों ने खुदकुशी करने के लिए भी इसी गांव को चुना और यहां आकर फांसी लगा ली।

परिवार ने कहा शर्म के मारे उठाया कदम
जानकारी के अनुसार, खेलू राम केवट(50) और उसके भतीजे की पत्नी गीता(35) के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। खेलूराम किसान था और इसी गांव में खेती करता था। उसके भतीजे का परिवार भी यहीं रहता था। इनकी प्रेम कहानी का परिवार में पता चल गया था। लिहाजा दोनों ने घर से भागने का फैसला किया। मार्च में एक दिन ससुर-बहू घर से गायब हो गए थे। इसके बाद से ही दोनों का पता नहीं था। गांववालों ने आज इनकी लाशें ही देखीं। पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की तो परिजनों ने कहा कि उनके रिश्ते का पता चलने के बाद परिवार में भी बहुत तनाव हुआ था। दोनों को समझाइश भी दी गई थी, लेकिन वे नहीं माने और गांव छोड़कर चले गए। परिजनों और पुलिस फिलहाल यह मान रही है कि शर्म और आत्मग्लानि के कारण दोनों ने आत्महत्या कर ली होगी। मौके से कोई सुसाइड नोट या किसी तरह का और सामान नहीं मिला है।

गीता के दो बच्चे तो खेलूराम के 5
चकरभाठा थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया की गीता के दो छोटे -छोटे बच्चे(लड़के) है। एक 6 साल का वहीं दूसरा 4 साल का। गीता का पति मानसिक रूप से कमजोर है। अक्सर उसे मिर्गी के दौरे पड़ा करते थे।वह खेतों में मजदूरी करता था। खेलू राम भी खेती किसानी का काम करता था। उसके 5 बड़े बड़े बच्चे है।कई साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। गांव वालों के मुताबिक खेलूराम अपने भतीजे के परिवार की मदद करता रहता था। इसी दौरान उसका गीता से संबंध बना।


Share

Leave a Reply