BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अग्रसेन जयंती : छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज एवं अग्रसेन महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में हुई अग्रसेन महाराज की महाआरती

अग्रसेन जयंती : छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज एवं अग्रसेन महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में हुई अग्रसेन महाराज की महाआरती
Share

रायपुर। अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में आज महाआरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर आमंत्रित अतिथियों द्वारा महाराज अग्रसेन के साहस और शौर्य का गौरवपूर्ण स्मरण किया गया, जिन्होंने अपने समुदाय की सुख-समृद्धि के लिए अनुकरणीय आदर्श स्थापित किये। इस महाआरती कार्यक्रम का यूट्यूब पर जीवंत प्रसारण भी किया गया, जिसमें अग्रवाल समाज के अनेक सदस्य सम्मिलित हुए। 

कार्यक्रम के आरम्भ में सभी अतिथियों तथा प्राध्यापकों ने महाराजा अग्रसेन के बनाए हुए अनुशासन और सिद्धांतों के पालन का संकल्प लिया। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंदीय अध्यक्ष और अग्रसेन शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष अजय दानी, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केन्द्रीय सचिव डा. जे.पी. अग्रवाल, केन्द्रीय सह सचिव निलेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के वरिष्ठ सदस्यगण- उमेश अग्रवाल, महाविद्यालय के तकनीकी सलाहकार एवं छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज रायपुर इकाई के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, इकाई के संरक्षक संतोष अग्रवाल, इकाई सचिव अनुपम अग्रवाल, सहसचिव रजनीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल हुए।
महाविद्यालय के संचालक डॉ . वी.के. अग्रवाल ने इस पवित्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। वहीँ प्राचार्य डा. युलेंद्र कुमार राजपूत तथा महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने भी सभी उपस्थित लोगों को इस विशेष दिन की शुभकामनाएं दीं। अग्रसेन महाराज की स्तुति-वंदना के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस महाआरती में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों की सक्रिय भागीदारी रही। 
 


Share

Leave a Reply