नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

महापौर ने गोलबाजार का निरीक्षण कर महिला फेरी वालों को स्मार्ट गोलबाजार में उचित स्थान उपलब्ध करवाने दिया आश्वासन

महापौर ने गोलबाजार का निरीक्षण कर महिला फेरी वालों को स्मार्ट गोलबाजार में उचित स्थान उपलब्ध करवाने दिया आश्वासन
Share

रायपुर | महापौर  एजाज ढेबर ने नगर निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से ऐतिहासिक गोलबाजार को स्मार्ट बाजार के रूप में विकसित करने जारी कार्य योजना के तहत गोलबाजार का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान गोलबाजार में काफी लंबे समय से लोगो को चना, मुर्रा, रूई, बाती, मटका आदि दैनिक जीवन से जुडी उपयोगी वस्तुएं विक्रय करने वाली गरीब महिला फेरी वालों ने महापौर  ढेबर से मिलकर उनसे स्मार्ट गोलबाजार में अपने भविष्य की चिंता को लेकर चर्चा की एवं उन्हें नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के स्मार्ट गोलबाजार में रोजगार जारी रखकर उसे बढाने का अवसर देने का अनुरोध किया। 

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर में एक पिता ने अपनी ही 8 साल की बच्ची का किया रेप, मामला हुआ दर्ज

महापौर  एजाज ढेबर ने गोलबाजार में लंबे समय से लोगो को रूई, बाती, चना मुर्रा, मटका आदि विक्रय कर अपने एवं अपने परिवार का पेट पालने वाली गरीब महिला फेरी वालो को स्थल पर ही आष्वस्त किया कि नगर निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा विकसित किये जाने वाले स्मार्ट गोलबाजार में उन गरीब महिला फेरी वालो का भी समुचित सम्मानजनक स्थान रहे इसके लिए वे सकारात्मक सोच के साथ शीघ्र पहल कर प्रशासनिक तौर पर आवश्यक कार्यवाही समाज हित में प्राथमिकता से सुनिश्चित करवायेंगे।
 
 
महापौर ने कहा कि रायपुर नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी मुख्यमंत्री  भूपेष बघेल एवं नगरीय प्रषासन एवं विकास मंत्री डॉ. षिव कुमार डहरिया के नेतृत्व एवं मार्ग दर्षन में राजधानी शहर में शहरी गरीबो के कल्याणार्थ राज्य शासन के दिषा निर्देशों के अनुरूप अनेक कार्य योजनाएं निरंतर प्राथमिकता से संचालित करने का कार्य कृत संकल्पित होकर कर रहे है। महापौर ने उन्हें आष्वस्त किया कि उन्हें स्मार्ट गोलबाजार में अपने भविष्य एवं रोजगार को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है एवं वे शीघ्र आवश्यक पहल कर उनका समुचित स्थान राजधानी के प्रस्तावित स्मार्ट गोलबाजार में सुनिश्चित करवाने हर संभव उपाय सुनिश्चित करेंगे।    
 


Share

Leave a Reply