CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बदमाशों के हौसले बुलंद, बीच सड़क पर गाड़ी खड़े कर पी रहे थे सिगरेट...रिवाल्वर, तलवार दिखाकर खुद को बताया डॉन

बदमाशों के हौसले बुलंद, बीच सड़क पर गाड़ी खड़े कर पी रहे थे सिगरेट...रिवाल्वर, तलवार दिखाकर खुद को बताया डॉन
Share

बिलासपुर :-  बिलासपुर शहर के अलग-अलग इलाकों में बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस की लगातार कर्रवाई के बाद भी बदमाशों का हौसला बढ़ा हुआ है। बदमाश बेबाक होकर अपने क्षेत्र में धारदार चाकू लेकर घूम रहें हैं। लोगों को डरा धमका रहे हैं। वसूली कर रहे हैं। इसी बीच खबर हैं कि कुछ बदमाश खुलेआम सड़क पर तलवार लहराते नज़र आए. बता दें रितेश निखारे उर्फ मैडी एवं उसके साथी गैंग बनाकर जतिया तलाब सुलभ के पास अपनी गाडियों को सड़क पर रखकर रोड़ जाम करके गाडियों पर बैठकर सिगरेट एवं अन्य नशा कर रहे थे. और सड़क से निकलने वाले लोगों से वाद विवाद कर रिवाल्वर दिखाकर, तलवार, बेस बाल, बेल्ट, चैन लेकर आम लोगों में दहशत फैलाते हुए मारपीट कर रहे थे.

जिससे आसपास के लोगों ने डर भय से अपने घरों के खिड़की दरवाजे बंद कर लिये मुखबीर से सूचना मिली की आरोपी रितेश निखारे उर्फ मैडी अपने साथीयों के साथ जतिया तलाब रोड़ जरहाभांठा के पास अपनी काले रंग की ऑडी कार से शहर छोड़कर भागने की फिराक में है। पुलिस को आते देखकर आरोपी रितेश निखारे उर्फ मैडी की कार में बैठे उसके अन्य साथी कार का दरवाजा खोलकर कूदकर भाग गये मौके पर आरोपी रितेश निखारे उर्फ मैडी को घेराबंदी कर पकडा गया आरोपी के कब्जे से कार की डेसबोर्ड से एक नग, रिवाल्वर कार की पीछली शीट से एक नग तलवार एवं एक नग बेसबाल जप्त किया गया हैं ।

 


Share

Leave a Reply