नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

उधार में दी गई रकम मांगना पड़ा माँ और बेटे को भाई, आरोपी ने टंगिया से वार कर मां-पुत्र को किया घायल

उधार में दी गई रकम मांगना पड़ा माँ और बेटे को भाई, आरोपी ने टंगिया से वार कर मां-पुत्र को किया घायल
Share

कोरबा | बतौर उधार पर दिए गए रकम की मांग करना एक मां और उसके पुत्र को भारी पड़ गया। जहाँ तैश में आए युवक द्वारा टांगी से हमला कर उन दोनों को घायल कर दिया गया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध कायम कर मामले को जांच में ले लिया है। घटनाक्रम पाली थानांतर्गत ग्राम पोड़ी की है जहाँ डबरी चौंक, बनिहार मोहल्ला में प्रार्थिया लालबाई बियार अपने परिवार के साथ निवासरत है। लालबाई पोड़ी पंचायत के वार्ड क्रमांक. 06 की पंच तो वहीं उसका पुत्र नरेश बियार वार्ड क्रमांक. 07 का पंच है।

पढ़ें : सड़क हादसा : राजधानी के संतोषी नगर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत, देखें विडियो 

उक्त महिला पंच के दामाद बबलू ने स्थानीय निवासी युवक रामकुमार चौहान को बीस हजार की रकम बतौर उधार दिया था जिस रकम की मांग को लेकर प्रार्थिया लालबाई के साथ उसकी पुत्री संगीताबाई एवं पुत्र नरेश बियार तीनों मिलकर बीते 8 अक्टूबर को रामकुमार के घर पहुँचे तथा दिए गए उक्त रकम का मांग किये। तब एकाएक तैश में आए आरोपी द्वारा यह कहते हुए कि तुम लोग पैसा मांगकर कंझट करते हो, आज तुम लोगो का मर्डर करके छोडूंगा और घर के भीतर से टांगी लेकर निकले आरोपी रामकुमार द्वारा नरेश पर हमला कर दिया जिससे उसके दाहिने हथेली पर गंभीर चोट आई वहीं बीच बचाव कर रही नरेश की मां के पीठ पर भी टांगी से वार कर लहुलुहान कर दिया। उधर घायलावस्था मे ही मां-पुत्र सीधे पाली थाना पहुचे और अपनी आपबीती बताई जहाँ पुलिस दोनों को उपचार के लिए पाली सीएचसी लेकर गई तथा महिला की शिकायत पर आरोपी रामकुमार के खिलाफ धारा 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया है।

 

 


Share

Leave a Reply