CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

दुर्गा महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक सभागार में "परीक्षा की तैयारी कैसे करें "इस विषय पर बहुप्रतीक्षित कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

दुर्गा महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक सभागार में "परीक्षा की तैयारी कैसे करें "इस विषय पर बहुप्रतीक्षित कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया
Share

 रायपुर / आज दिनांक 13 फरवरी 2023 सोमवार को दुर्गा महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक सभागार में "परीक्षा की तैयारी कैसे करें "इस विषय पर बहुप्रतीक्षित कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

कोरोना कॉल के बाद पहली बार संपन्न होने जा रही ऑफलाइन वार्षिक परीक्षा के नियमित छात्र छात्राओं को परीक्षा से संबंधित तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन एवं मनोवैज्ञानिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन मनोविज्ञान विभाग एवं दुर्गा महाविद्यालय के आई. क्यू.ए.सी. सेल के संयुक्ततत्वाधान  से किया गया !जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में रायपुर के जाने-माने मनोवैज्ञानिक  डॉ संजय भारद्वाज ने अपनी उपस्थिति दी! कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार वं मंच संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ अमन झा   के द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग के  गणेश शंकर पांडे के द्वारा दिया गया!
सेमिनार की समन्वयक और मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शकुंतला दुल्ह!नी ने बताया कि इस अद्वितीय आयोजन में पूरा सभागार छात्रों से खचाखच भरा रहा छात्रों की इतनी अधिक संख्या थी कि पैर रखने की जगह नहीं थी! सेमिनार के दौरान सबसे पहले प्राचार्य महोदय के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया उसके बाद आइक्यूएसी के अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष चंद्राकर सर ने एक कहानी के माध्यम से परीक्षा में कम से कम मेहनत में अच्छी तैयारी और अच्छे अंक कैसे ला सकते हैं इसको समझाया!
 इसके बाद बारी आई मुख्य वक्ता डॉ संजय भारद्वाज जी डॉ.संजय जी ने विभिन्न प्रकार की मनोवैज्ञानिक एक्टिविटीज के प्रदर्शन के द्वारा परीक्षा के दौरान तनाव को दूर करने के उपक्रम बताएं ,इसके साथ ही उन्होंने एक्ट के द्वारा तनाव को दूर करने तथा परीक्षा के दौरान  मानसिक संतुलन को बनाए रखने के लिए कैसे हम अपने शरीर और मन को तैयार करें इस विषय पर अपना विस्तृत व्याख्यान दिया इस दौरान एक्टिविटी से छात्र उत्साहित रहे !
इसके बाद ओएमआर शीट का नमूना बच्चों को बांटा गया तथा कार्यक्रम की समन्वयक डॉ शकुंतला  मैडम के द्वारा ओएमआर शीट को कैसे भरें इस विषय पर सिलसिलेवार तरीके से छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया!  कार्यक्रम मे तनाव से मुक्त रहने के लिए डांस एवम एक्टिविटीस करवाई गई।कार्यक्रम के दौरान छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मनोविज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं का एक वॉलिंटियर टीम भी बनाई गई थी जिन्होंने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में सहयोग प्रदान किया 
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के अलावा विभिन्न विभाग के प्राध्यापक गण भी  में बड़ी संख्या में उपस्थित थे


Share

Leave a Reply