BIG BREAKING : रायपुर में एक्टिव मरीजो की संख्या हुई सौ से कम, आज मिले सिर्फ इतने, देखे जिले की पूरी स्थिति
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 02 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 15 और होम आइसोलेशन से 09 कुल 24 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 82 है। आज तक रायपुर में 157800 मरीजो की पहचान हुई है और 154579 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 77 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बस्तर से सर्वाधिक 11 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 163 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1423 है | आज प्रदेश में 40098 टेस्ट हुए है |




