BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 25, आज इतने नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 03 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 02 और होम आइसोलेशन से 02 कुल 04 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 25 है। आज तक रायपुर में 157906 मरीजो की पहचान हुई है और 154742 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 35 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे कोरबा से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 39 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 371 है | आज प्रदेश में 26444 टेस्ट हुए है |
35 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 39 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/N4uIhRV5zq
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 14, 2021




