CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बिलासपुर-इतवारी, बिलासपुर के मध्य एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन जुलाई में इस तारीख से

बिलासपुर-इतवारी, बिलासपुर के मध्य एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन जुलाई में इस तारीख से
Share

रायपुर । रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर-इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रारम्भ किया है। गाड़ी संख्या 08257 बिलासपुर-इतवारी 4 जुलाई से तथा गाड़ी संख्या 08258 इतवारी-बिलासपुर 4 जुलाई से प्रतिदिन आगामी सूचना तक चलेगी। गाड़ी संख्या 08257 बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस स्पेशल गाड़ी प्रतिदिन बिलासपुर से 15.50 बजे रवाना होगी तथा 22.55 बजे इतवारी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08258 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस स्पेशल प्रतिदिन इतवारी से 6.15 बजे रवाना होगी तथा 13.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में एसएलआरडी-2, सामान्य-4, स्लीपर-11, 4 एसी-3, 1 एसी-2 तथा 1 एसी फर्स्ट सह एसी-2 सहित कुल 23 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा। इस गाड़ी का विस्तृत समय-सारणी निम्नानुसार है।  



Share

Leave a Reply