CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लेजेन्ड 90 की आयोजक समिति ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जर्सी भेंट की, टूर्नामेंट में किया आमंत्रित

लेजेन्ड 90 की आयोजक समिति ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जर्सी भेंट की, टूर्नामेंट में किया आमंत्रित
Share

 रायपुर । लेजेन्ड 90 किकेट लीग कल से शुरू होगा। 18 फरवरी 2025 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रिय क्रिकेट स्डेडियम में चलने वाले इस टूर्नामेंट की जर्सी मुख्यमंत्री को भेंट की गयी। लेजेन्ड 90 क्रिकेट लीग अंर्तराष्ट्रिय स्तर की लीग है, जिसका आयोजन पूर्व में श्रीलंका सहित अनेक देशों में हुआ है।

इस वर्ष उक्त लीग के आयोजन का सम्मान भारत को प्राप्त हुआ है। इस प्रतियोगिता में अनेक राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहें है, जिनमें क्रिस गेल, डेविड वार्नर, हरभजन सिंह, शिखर धवन, युवराज सिंह, सुरेश रैना, मैथ्यू वेड, मोइन अली, एरोन फींच, तिसारा परेरा, रॉबीन उथ्थपा, दिनेश कार्तिक, शॉन मार्श, मार्टिन गप्टिल, केदार जाधव, बेन डंक, साकिब अल हसन, तथा डेनियल किश्यचन आदि सम्मिलित हैं।

इसी तारतम्य में आज लेजेन्ड 90 की आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। लेजेन्ड 90 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरुणेश सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ वारीयर्स टीम की 21 नंबर (मुख्यमंत्री की जन्मतिथि के अनुसार) की जर्सी भेंट की तथा प्रतियोगिता हेतु विशेष निमंत्रण दिया।साथ ही परिहार ने मुख्यमंत्री को प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।

तरुणेश परिहार के अतिरिक्त आयोजन समिति से बलविन्दर सिंह एवं राहुल भदौरीया (संचालक स्र्पोट्स मिंट), सदन घोष (संचालक यारों), गौरव बत्रा, राजीव सोनी आदि उपस्थित रहे।

 


Share

Leave a Reply