CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अंतिम संस्कार के ठीक पहले जीवित निकला मरीज, जाने उसके बाद क्या हुआ....

अंतिम संस्कार के ठीक पहले जीवित निकला मरीज, जाने उसके बाद क्या हुआ....
Share

भिलाई। कोरोना काल में जहां एक ओर मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है, वहीं अस्पताल की लापरवाही भी सामने आ रही है। ऐसे ही एक मामले में अस्पताल प्रबंधन ने कोरोना मरीज को मृत घोषित कर दिया था। अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी थी, शमशान घाट में परिजनों ने मृतक को आखरी बार देखने की जिद की। जब उसका चेहरा पॉलिथीन से दिखाया गया तो वह व्यक्ति थोड़ा हिलता डुलता दिखा। परिजनों ने तुरंत ही उस व्यक्ति को पॉलिथीन से बाहर निकाला।
यह मामला कल शाम का है जब भिलाई स्थित हाईटेक हॉस्पिटल में कोरोना के इलाज के लिए भर्ती एक व्यक्ति को अस्पताल ने मृत घोषित कर दिया था। कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी बीच परिजनों ने मृतक के अंतिम दर्शन करने की विनती की, जिसके बाद पॉलीथिन से उसका चेहरा दिखाया गया। परिजनों ने गौर किया कि मृतक के शरीर में हरकत हो रही है, और वह हिलडुल रहा है। इसके बाद फौरन उसे पॉलीथिन ने बाहर निकला गया तो वह व्यक्ति जीवित निकला।
इस घटना से गुस्साए परिजनों ने हाईटेक हॉस्पिटल पर घोर लापरवाही के आरोप लगाए और अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर अपने गुस्सा निकालते हुए जमकर तोड़फोड़ मचाई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद परिजनों का गुस्सा थोड़ा शांत हुआ। इस प्रकार एक जीवित व्यक्ति को मृत घोषित करने पर अस्पताल प्रबंधन पर भी सवालिया निशान उठता है।
 



Share

Leave a Reply