CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

माफिया सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता कभी माफ नहीं करेगी : अनुराग ठाकुर

माफिया सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता कभी माफ नहीं करेगी : अनुराग ठाकुर
Share

 रायपुर । वाई-20 समिट और युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर शनिवार को रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश में ईडी की कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि आखिर इतना भ्रष्टाचार क्यों है? छत्तीसगढ़ में ऐसे कितनी लूट मची है, जिसके कारण एजेंसियों को कार्रवाई करनी पड़ती है।

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा, देश को भ्रष्टाचार मुक्त करना 2014 में हमने संकल्प लिया था। एजेंसी अपना काम करती है, उसमें सरकार का सीधे तौर पर कोई हस्तक्षेप नहीं होता है। जो भ्रष्टाचार करता है उसके खिलाफ एजेंसियां पहले भी कार्रवाई करती थी। सात दशक का रिकॉर्ड उठाकर देख लो एजेंसियां अपना काम करती है, आगे भी करेगी।

कांग्रेस के अधिवेशन को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा, माफिया सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता कभी माफ नहीं करेगी, जहां छत्तीसगढ़ के संसाधनों को लूटकर यहां की सत्ताधारी लोग खा गए। सरकारी खजाने की बजाय अपनी जेब भर गए। सबसे बड़ी समस्या यह है कि जिस गरीब के लिए पक्का मकान बनाने का काम नल से जल देने का काम बाकी योजनाओं के माध्यम से लाभ देने का काम मोदी सरकार कर रही है, उसको छत्तीसगढ़ के गरीबों से दूर रखने का काम यहां की कांग्रेस सरकार कर रही है।



Share

Leave a Reply