CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मसीह समाज के लोग जुटे क्रिसमस की तैयारीयों में....

मसीह समाज के लोग जुटे क्रिसमस की तैयारीयों में....
Share

कोरबा : दिसंबर माह की 25 तारीख को प्रभु यीशु मसीह का जन्म दिन मसीही लोग बड़े ही धूमधाम और उत्सुकता के साथ हर साल मनाते है। पिछले 2 वर्षों से कोरोना संक्रमण की वजह से समाज इस त्यौहार को ढंग से नहीं मना पाया था जो कि इस समय कोरोना की स्थिति थोड़ा सामान्य होने स मसीही समाज मं उत्साह दिख रहा है।


क्रिसमस बड़े दिन, की तैयारी में मसीही समाज के लोग जुट गए है। इसके लिए गिरजाघरों को साज-सज्जा से युक्त किया जा रहा है। इस बार मसीही जन क्रिसमस को लेकर काफी उत्साहित है। शहर के चर्र्चो समेत प्रभु यीशु मसीह के जन्म के पूर्व 1 माह पहले से ही होने वाली सामूहिक प्रार्थना एवं आराधना प्रत्येक रविवार को शुरू हो गयी है। सभी चर्चो एवं मसीही घरों को सजाने-सवारने का कार्य तेजी से चल रहा है। शहर के प्रमुख चर्च मिशन रोड स्थित मेनो नाइट चर्च, कैथोलिक चर्च, चर्च ऑफ क्राइस्ट निहारिका, पोड़ी बहार,कोसाबाड़ी डिंगापुर, कुसमुण्डा एवं उरगा के लाइफ इन क्राइस्ट मिनिस्ट्री समेत अन्य चर्च और घरों मे लोगों ने चरनी क्रिसमस ट्री बनाना शुरू कर दिया है। लाइफ इन क्राइस्ट के सदस्य विजय मेश्राम ने बताया कि समाज के लोग जोर-शोर से तैयारी में लगे हुए है।


दिवाली, ईद, व प्रकाश पर्व के बाद बाजार में सार्वजनिक रौशन क्रिसमस पर रहती है। अब क्रिसमस पर्व के लिए कुछ ही दिन बाकी है जिसे देखते हुए बाजार में त्यौहार से जुड़ी सभी सामाग्रियों का बाजार पर सज चुका है। इन प्रमुख दुकानों में मसीही समाज के लोग खासकर बच्चे उत्साहपूर्वक सजावट के सामानों को खरीदने के लिए पहुंच रहे है।
 



Share

Leave a Reply