केंद्र की अनुमति ने बढ़ाई छग राज्य सरकार की चिंता...
रायपुर, केंद्र सरकार के मात्र अरवा चावल लेने की अनुमति के चलते राज्य सरकार की चिंता बढ़ गई है। अब राज्य सरकार केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर अरवा के साथ ही उसना चावल लेने की भी अनुमति मांग कर रही है।
कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछले साल भी 60 लाख मीट्रिक टन की सहमति दी थी, लेकिन 24 लाख मीट्रिक टन चावल एफसीआई में जमा करने की अनुमति मिली थी। अभी 61 लाख मीट्रिक टन चावल की अनुमति दी है।
कृषि मंत्री ने कहा कि इस अनुमति से राहत तो यह है कि 61 लाख मिट्रिक टन चावल की अनुमति है, लेकिन इसमें भी केंद्र सरकार ने एक कारण दिया है कि केवल अरवा चावल ही लिया जाएगा, उसना नहीं। इसकी वजह से यहां चावल देने में सरकार को परेशानी होगी।
मंत्री ने कहा कि केंद्र को दोनों चावल मिलाकर ही दिया जाता था। अब जो दूसरी परिस्थिति केंद्र सरकार ने केवल अरवा चावल लेने की पैदा की है, उसमें अब राज्य सरकार केंद्र को पत्र लिखकर मांग की है कि उसना चावल भी खरीदे, ताकि परेशानी से निजात मिले।




