बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के आईपीएल सट्टा संचालक प्रिंशु अग्रवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, साथ ही इन पर भी हुई कार्यवाही
रायपुर | राजधानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल के सट्टा संचालक प्रिंशु अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। प्रिंशु अग्रवाल से लाइन लेकर अन्य सटोरिए घूम-घूमकर सट्टा संचालित कर रहे थे।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 सितंबर को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल व थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना पंडरी क्षेत्र में कार में घूम-घूमकर मोबाईल फोन में लाईन लेकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते एवं रकम वसूली करते हुए सटोरिए किशन अग्रवाल पिता कन्हैया लाल अग्रवाल उम्र 23 साल निवासी अवनि ग्रीन दलदल सिवनी मोवा पंडरी रायपुर, विकास अग्रवाल पिता पवन अग्रवाल उम्र 37 साल निवासी उमा डेयरी के बाजू गुढ़ियारी रायपुर, राहुल अग्रवाल पिता नारायण प्रसाद अग्रवाल उम्र 35 साल निवासी महासती वार्ड वृंदावन टाॅवर पास भाटापारा शहर जिला बलौदा बाजार को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 209/21 धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध करने के साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्रवाई की थी।
गिरफ्तार आरोपियों से इस व्यवसाय में जुड़े अन्य लोगों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर गिरफ्तार आरोपियों ने दलदल सिवनी मोवा थाना पंडरी निवासी प्रिंशु अग्रवाल के संबंध में जानकारी दी। आरोपियों ने बताया कि वे लोग प्रिंशु अग्रवाल से लाईन लेकर ऑनलाइन का संचालन कर रहे थे। जिस पर घटना में संलिप्त सटोरिया प्रिंशु अग्रवाल की पतासाजी कर प्रिंशु अग्रवाल को गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से 1 मोबाईल फोन जप्त कर थाना पंडरी में दर्ज उक्त अपराध में अग्रिम कार्यवाही करने के साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्रवाई की गई।




