पुलिस ने की बड़ी कारवाई , 13 जुआडिय़ों को जंगल से पकड़ा , जब्त की इतनी रकम ....
कोरबा : जिले के सरहदी इलाके में ग्राम कुदमुरा के जंगल में 13 जुआरियों को पुलिस ने धर पकड़ा है। करतला थाना प्रभारी एसआई राजेश चंद्रवंशी ने मुखबिर की सूचना पर साइबर टीम की मदद से यहां दबिश दी ।
मौके पर 13 जुआड़ी मिले जो फड़ लगाकर जुआ खेल रहे थे। दो स्विफ्ट कार और एक महिंद्रा वाहन से यह सभी जुआड़ी यहां पहुंचे थे जिनके पास से 2 लाख16 हजार 200 रुपये नगद, 13 नग मोबाइल और खाने-पीने का सामान बनाने के लिए उपयोग किए जा रहे बर्तनों की जब्ती की गई है।




