बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : बारात लेकर गए बारातियों ने खाया दुल्हन के घर का नाश्ता, 18 बाराती हो गए गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट
बिलाईगढ़ । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है, जहां 18 व्यक्तियों को गम्भीर हालात में एडमिट कराया गया हैं। बताया जा रहा सभी पीड़ित ग्राम पवनी से सेमरियां विवाह कार्यक्रम में बाराती बनकर शामिल हुए थे। सेमारियां में सभी ने नाश्ते के साथ कुछ मिठाई खाई, जिसके बाद सभी का हालात बिगड़ने लगी, और पेट दर्द के साथ उल्टी-दस्त शुरू हो गए। जिसमें कई लोगों का हालात काफी ज्यादा खराब हो गई। आनन फानन में सभी को बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और भर्ती कराया गया, जहां सभी का ईलाज जारी हैं। फिलहाल अभी सभी की स्थिति पहले से बेहतर है।




