BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जनता ने डबल इंजन की सरकार की नीतियों पर लगाई मुहर – साय

जनता ने डबल इंजन की सरकार की नीतियों पर लगाई मुहर – साय
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा को मिली एकतरफा जीत के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने डबल इंजन की सरकार की नीतियों पर मुहर लगा दी है। श्री साय ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर लोगों के विश्वास का नतीजा बताया।
नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद राजधानी रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। इस जीत के लिए मैं छत्तीसगढ़ के मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। आम जनता ने अटल विश्वास पत्र पर भरोसा जताया। मुख्यमंत्री होने के नाते वादा करता हूं कि जो भी वादा अटल विश्वास पत्र में किया है, वह पूरा होगा। हम लोगों को ठगने के लिए नहीं बल्कि वादा पूरा करने के लिए आए हैं।
श्री साय ने पिछले चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि तब कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की थी। महापौर और अध्यक्ष चुनाव को प्रत्यक्ष नहीं कराया था, लेकिन इस बार हमने जनता को उनका हक दिया और लोकतंत्र की जीत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर में पिछले बार के कांग्रेस से जीते महापौर इस बार पार्षद का चुनाव भी नहीं जीत पाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 10 नगर निगम के चुनाव में हमें जीत मिली और सभी ने अच्छे अंतर से जीत दर्ज की है। 49 नगर पालिका में से 33 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है, वहीं 114 नगर पंचायत में 84 में हमें जीत मिली है। श्री साय ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम बताता है कि हमने जो वादा किया था उसे पूरा करने में सफल रहे है।



Share

Leave a Reply