सुबह से हो रही बारिश ने बदला राजधानी का मौसम
रायपुर। राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश ने राजधानी के मौसम को बदल कर रखा दिया। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के जिलों बालोद, बलौदा बाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर - चंपा, कबीरधाम, कोरबा, मुंगेली, रायपुर और राजनांदगांव में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं (20-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।




