CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सड़क सड़क पर आ गई है - धरम लाल कौशिक

सड़क सड़क पर आ गई है - धरम लाल कौशिक
Share

छत्तीसगढ़।  पूरे प्रदेश में सड़क खस्ताहाल स्थिति में है । इन्ही समस्याओं को लेकर घरघोड़ा से रायगढ़ तक प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में 3 दिन की भाजपा ने 'शंखनाद' पदयात्रा निकाली है। पदयात्रा में उनके साथ सांसद गोमती साय, उमेश अग्रवाल व आज धरमलाल कौशिक शामिल होने पहुंचे।  
भाजपा नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि पूरे प्रदेश में सड़के सड़क पर आ गई है। सरकार उन्हें बनवाने की स्थिति में नहीं है । जनता को दिखाने के लिए अधिकारियों को डांट फटकार करने या हटाने से काम नहीं चलेगा । उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रमन सरकार में पूरे प्रदेश में सड़के बनी । आज भूपेश सरकार उसे मरम्मत करने की स्थिति में भी नहीं है। बजट में मरम्मत के लिए जो राशि स्वीकृत होती है उसका इन्होंने प्रावधान ही नहीं किया है। पहले तो यह मरम्मत के लिए पैसा बजट में शामिल नहीं करते हैं। जहाँ बजट में जब जो पैसा शामिल करते हैं उसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति नहीं देते हैं।  अगर बजट स्वीकृति होती है तो उसके बाद काम नहीं होता है।  बरसात के बाद अगर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो वह चलने लायक नहीं रहेंगी। 
  खराब सड़कों से होने वाली परेशानियां के प्रति मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकर्षित करने व उन्हें चेतावनी देने के लिए यह पदयात्रा निकाली जा रही है अभी इस पर यात्रा के बाद कलेक्टर का घेराव होगा अगर इसके बाद भी मुख्यमंत्री जी  सड़क नहीं सुधारते हैं तो इससे बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनेगी।


Share

Leave a Reply