जिले में इस दिन रहेगा मांस का विक्रय पूर्ण रूप से बंद
कोरबा। 24 जून कबीर जयंती के अवसर पर नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत पशुवध का कार्य व मांस का विक्रय पूर्ण रूप से बंद रहेगा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा क्षेत्र के समस्त वधशालाओं, पशुवधकर्ताओं को आदेश दिए गए हैं कि वे 24 जून को कबीर जयंती के अवसर पर पशुवधगृहों को बंद रखें, पशुवध का कार्य न करें और न मांस की बिक्री करें। उनसे कहा गया है कि यदि किसी भी दुकान में मांस का विक्रय करते पाया जाता है तो मांस जप्त करने के साथ ही संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।




