BIG BREAKING : बीजापुर नक्सली हमले में शहीद जवानों के परिजनों को राज्य सरकार ने 80 लाख रूपए और अनुकम्पा नियुक्ति देने का किया ऐलान
रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि प्रदेश सरकार ने बीजापुर जिले में हुए नक्सली हमले शहीद जवानों के परिजनों को 80-80 लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति भी दी जाएगी। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को आर्थिक सहायता और अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए है।
मिली जानकारी के अनुसार आर्थिक सहायता के तहत राज्य शासन द्वारा विशेष अनुग्रह अनुदान, सामूहिक विकल्प विशेष अनुदान, शहीद सम्मान निधि, समूह बीमा राशि एवम अन्य आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। आपको बता दें कि इस मुठभेड़ में केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल के शहीद पुलिस अधिकारियों और जवानों को राज्य शासन द्वारा विशेष अनुग्रह अनुदान एवम सामूहिक बीमा विकल्प विशेष अनुदान राशि के रूप में कुल 45.40 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल के शहीद अधिकारियों और जवानों के परिवारजनों को अनुकंपा नियुक्ति और अन्य आर्थिक सहायता के संबंध में अग्रिम कार्यवाही अर्द्ध सैनिक बल द्वारा की जाएगी।




