डॉ. रमन के खिलाफ आय से अधिक मामले में कार्रवाई करेगी राज्य सरकार, केंद्र ने मुख्य सचिव को भेजा पत्र
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में भारत सरकार ने मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। भारत सरकार ने पत्र में कहा गया है कि क़ानून एवं व्यवस्था का पालन कराना राज्य सरकार का एकल क्षेत्राधिकार है। पत्र के बाद अब इस मामले पर राज्य सरकार कार्रवाई करेंगी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने रमन सिंह के आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर हाईकोर्ट के साथ-साथ प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायत की थी, जिसके बाद अब इस मामले पर भारत सरकार ने संज्ञान लेते हुए इस मामले को वापस राज्य सरकार को भेज दिया है। इस मामले को लेकर प्रदेश के कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय सहितकई जगहों पर शिकायत की थी।




