छत्तीसगढ़ राज्य को कोरोना के चलते 3 जोन में बांटा गया, जाने कौन सा जिला किस जोन में शामिल
रायपुर | कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ को संक्रमण के आधार पर 3 जोन में बांटा गया है। जानकारी के अनुसार रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर ऑरेंज जोन में रखे गए हैं। कोरोना संक्रमण के हॉट स्पॉट कोरबा को अति संवेदनशील बताकर रेड जोन में रखा गया है । वहीँ राज्य के बाकी 23 जिलों को ग्रानी जोन में रखा गया है।




