BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मंत्रालय परिसर में लगेगी महात्मा गांधी की प्रतिमा: अनावरण 2 अक्टूबर को

मंत्रालय परिसर में लगेगी महात्मा गांधी की प्रतिमा: अनावरण 2 अक्टूबर को
Share

रायपुरसंस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने मंत्रालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को छत्तीसगढ़ विधानसभा की तर्ज पर मंत्रालय महानदी भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने की कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश दिए। श्री भगत ने कहा कि प्रतिमा का अनावरण 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर होना निश्चित किया जाए। श्री भगत ने राज्य के कलाकारों का लंबित मानदेय का भुगतान यथाशीघ्र करने को कहा है। उन्होंने मुक्ताकाश संग्रहालय और अम्बिकापुर स्थित संग्रहालय का रख रखाव और उनके विकास कार्यो की समीक्षा की। श्री भगत ने कहा कि अभिलेखागार को दुरूस्थ कर साफ सुथरा रखा जाए। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्राचीन महत्व की चीजों को सहेज कर रखें। छत्तीसगढ़ से संबंधित जो दस्तावेज मध्यप्रदेश से नही आ पाए हैं उसे तुरंत लाने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने फिल्म सिटी निर्माण, प्रदेश के सभी जिलों में गढ़कलेवा शुरू करने एवं पुरखौती मुक्तांगन में सोलर लाईट लगाने के संबंध में की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। श्री भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति की पहचान को जीवंत बनाए रखने के लिए विभिन्न जिलों में रह रहे आदिवासियों की कला, संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन की वीडियोग्राफी करा कर रखा जाए। श्री भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वेबपोर्टल व वेबसाइट के माध्यम से प्रदर्शित किया जाए। बैठक में संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., संचालक श्री अमृत विकास तोपनो सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।  



Share

Leave a Reply