CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

चाय वाले ने चाय पिलाते पिलाते ठग लिए 100 करोड़, शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर दोगुना फायदा का देता था झांसा …

चाय वाले ने चाय पिलाते पिलाते ठग लिए 100 करोड़, शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर दोगुना फायदा का देता था झांसा …
Share

  रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ चाय का ठेला लगाने वाले एक युवक ने 400 से ज्यादा लोगों से 100 करोड़ रुपए ठग लिए। आरोपी शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर लोगों को दोगुना फायदा होने का झांसा देता था। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक, कुबेर वर्मा ने थाने में शिकायत दी कि भुवनेश्वर साहू ने उसे शेयर बाजार में मुनाफा दिलाने का वादा किया था। इसके लिए रुपए निवेश करने की सलाह दी। उसकी बातों में आकर कुबेर ने करीब 7 लाख रुपए भुवनेश्वर के बताए बैंक खातों में जमा कर दिए।
कुछ समय तक तो कुबेर को अच्छी रकम मिली, इसके बाद जब भी भुवनेश्वर से वह मुनाफे के बारे में पूछता तो वो टाल जाता। आरोप है कि इसके बाद भुवनेश्वर अपना मोबाइल बंद कर गायब हो गया। इसके बाद कुबेर को उससे ठगी होने का एहसास हुआ और थाने पहुंचा।
पुलिस पूछताछ में भुवनेश्वर साहू ने बताया कि, लोगों को बताता था कि वो शेयर बाजार का बड़ा खिलाड़ी है। उसने सैकड़ों लोगों को विश्वास में लिया और दोगुना मुनाफा होने का झांसा दिया। बातों में आकर बहुत सारे लोगों ने उसे रुपए दिए।
शुरुआती दिनों में उसने कुछ प्रॉफिट दिया। जिससे बड़े मुनाफे की लालच में लोगों से लाखों रुपए निवेश करा लिए। इस तरह 400 से ज्यादा लोगों से 100 करोड़ से ज्यादा रुपए ठग लिए।



Share

Leave a Reply