CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जंगल में बाघ की धमक ने उड़ाई ग्रामीणों की नींद, इस जंगल में देखे जाने की खबर

जंगल में बाघ की धमक ने उड़ाई ग्रामीणों की नींद, इस जंगल में देखे जाने की खबर
Share

खरसिया । ग्राम देहजरी और डोमनारा के बीच बाघ को देखे जाने की बात कही जा रही है। हालांकि अब तक आधिकारिक तौर पर बाघ आने या उसके फुटप्रिंट देखे जाने की पुष्टि नहीं हो पाई है, फिर भी बाघ देखे जाने की खबर ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। शाम होने के बाद सभी अपने घर की खिड़की दरवाजे बंद कर दुबक जा रहे हैं।
नजदीकी जंगलों में अब तक हाथी भालू या पैंथर के देखे जाने की घटनाएं प्रकाश में आई हैं, परंतु इस बार लॉकडाउन के सन्नाटे में जंगल के राजा बाघ को देखे जाने की घटना ने ग्रामवासियों की नींद उड़ा दी है। ग्रामिणों की मानें तो जिस ग्रामीण ने रात के अंधेरे में टार्च की रोशनी से लायन किंग को देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और वह घबराकर गांव आया। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है।
संभावनाएं इसलिए भी जताई जा रही है कि पड़ोसी प्रांत उड़ीसा के सरहदी इलाकों से लगे जंगलों में पूर्व में कई बार बाघ जैसे जानवरों के फुटप्रिंट देखे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि अब तक बाघ होने का खुलासा नहीं हो पाया है, परंतु इस घटना ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है।
बताया जा रहा है कि खरसिया थाना क्षेत्र की ग्रामपंचायत देहजरी और डोमनारा के बीच सड़क में एक बाघ को देखा गया था। इस बात में कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा तो जांच के बाद ही हो पाएगा। बता दें ग्राम देहजरी के निवासी मोटर डनसेना बुधवार की रात 10-11 बजे के बीच दिशा-मैदान के लिए टॉर्च देकर निकला था। ऐडू चौक के पास सड़क में टार्च की रोशनी से उसने एक बाघ को देखा तो उसके होश उड़ गए, डर के मारे वह किसी तरह गांव पहुंचा और ग्रामवासियों को घबराते हए बताया।


रेंजर ने कहा जांच कराएंगे :-
इस संबंध में जब खरसिया रेंजर गोकुल प्रसाद यादव से बात की तो उन्होंने कहा कि ऐसा संभव तो नहीं है, परंतु दावे के साथ कुछ कहा नहीं जा सकता। इस मामले की जांच करानी पड़ेगी।
 



Share

Leave a Reply