CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर: किराए में वृद्धि की मांग को लेकर यातायात महासंघ ने किया प्रदर्शन का ऐलान

बड़ी खबर रायपुर: किराए में वृद्धि की मांग को लेकर यातायात महासंघ ने किया प्रदर्शन का ऐलान
Share

रायपुर। यात्री बसों के किराए में वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर आज प्रदेश के सभी बस संचालक परिवहन मंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही बसों की बारात निकालकर जिलों के कलेक्टरों को ज्ञापन भी सौपेंगे। बस मालिकों का कहना है कि सरकार को 12 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया जायेगा और इस दौरान अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती तो 13 जुलाई से बसों के पहिये राज्य में थम जाएंगे। दरअसल यातायात महासंघ लगातार बस किराए में वृद्धि को लेकर प्रदर्शन कर रहा है और आज इसी कड़ी में दोपहर 1 बजे से राजधानी रायपुर में बस मालिकों का प्रदर्शन शुरू होगा। इस प्रदर्शन में बस के चालक और परिचालक भी मौजूद रहेंगे।


लगातार पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान बस संचालक अब सड़क पर उतर आए हैं। लिहाजा अनिश्चित काल के लिए बसों का संचालन बंद हो सकता है। इससे अन्य जगहों पर आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले शनिवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर बस संचालकों ने ज्ञापन सौंपा है। साथ ही अपनी मांगों से अवगत कराया है।


बस संचालकों का कहना है कि जिस रफ्तार से पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ रहे है उस हिसाब से हमे यात्रियों का बस किराया बढ़ाना ही पड़ेगा । बस संचालकों का कहना है कि एक तरफ कोविड की मार दूसरी तरफ पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम और तीसरी तरफ सरकार का उनकी ओर ध्यान न देना। इन सभी वजहों से बस संचालक काफी परेशान है और आने वाले दिनों में अगर सरकार ने बात नहीं मानी तो बसों के पहिये राज्य में अनिश्चित समय के लिए थम जाएंगे। अब देखना महत्वपूर्ण है कि सरकार बस संचालकों की मांगों पर क्या निर्णय लेती है।



Share

Leave a Reply