शराबियों का रुझान आना शुरू: शराबी पति ने पत्नि पर कुल्हाड़ी से किया वार, महिला को कराया गया अस्पताल में भर्ती
दंतेवाड़ा। जिले के ग्राम कुम्हारराश के पटेलपारा निवासी पति ने अपनी पत्नी से शराब के नशे में विवाद के बाद सोई हुई पत्नी पर कुल्हाड़ी से घायल कर दिया है। घायल महिला मासे 25 वर्षीय अपने निवास से पातररास तक ऑटो से आई उसके बाद सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल लायी गई जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस-स्वास्थ्य विभाग के पास भी पिछले 01 महीने से घरेलू हिंसा के कोई भी मामला सामने नहीं आ रहे थे, लेकिन शराब दुकान खोलने के पश्चात आज घरेलू हिंसा का एक मामला सामने आया है। घायल महिला मासे से बात करने से पता चला कि उसके 02 वर्ष के बच्चे को उसने पड़ोसियों के भरोसे उसने छोड़ दिया है। उसका कहना है खाना न बनाने की कारण उसके ऊपर तेज धार की कुल्हाड़ी से मारा है। जहां स्वास्थ्य विभाग एक महीना से केवल कोरोना से लड़ रहा था अब उसे शराब दुकान खोलने के पश्चात घरेलू हिंसा के मामलों का भी सामना करना पड़ेगा।




