बड़ी खबर रायपुर : कंपनी के अंदर सो रहे हाइड्रा आपरेटर के ऊपर चढ़ी ट्रक, ऑपरेटर की हुई मौके पर मौत, मचा हड़कंप
रायपुर | रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कंपनी के अंदर सोये हुए हाईड्रा वाहन आपरेटर के ऊपर ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी का पिछला चक्का चढ़ा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना का मुयाना कर पंचनामा कार्रवाई के बाद ट्रक चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम नंदनी खुदनी उरला रायपुर निवासी उपेन्द्र कुमार साहू 26 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी के बड़े पापा का लड़का पुनितराम साहू 32 वर्ष निवासी बाजार चौक उरला हनुमान लोहा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी उरला में हाइड्रा आपरेटर है। 02 अक्टूबर को रात 12.05 बजे कंपनी के अंदर एक किनारे में लेटा हुआ था तभी ट्रक क्रमांक सीजी 04 एचवी 2263 का चालक ट्रक पीछे करते समय उसके ऊपर पिछला चक्का चढ़ा दिया। जिससे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक सुरेश राजवार 60 वर्ष पिता कृष्णा राजवारा निवासी कौआ नाला सोनभद्र अनारा उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।




