ट्रक ने स्कूली छात्रा को मारी टक्कर , जाने क्या हुआ
धमतरी : कोलियारी पुल के आगे मछली पसरा के पास शनिवार सुबह लगभग 11:30 स्कूली छात्रा को एक ट्रक ने टक्कर मार दी । इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्जुनी पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मार्ग स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा थी। शनिवार सुबह वह स्कूल आई हुई थी। लगभग 11:30 बजे अपने साइकिल से घर लौट रही थी, तभी कोलियारी पुल के आगे मछली पसरा के पास धमतरी से नगरी की ओर जा रही ट्रक क्रमांक सीजी 14 एमजी 8684 ने अपनी चपेट में ले लिया।




