BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अवैध संबंध के कारण हुई थी ग्रामीण की हत्या, आरोपी के मां के साथ था मृतक का अवैध संबंध, पुलिस ने किया खुलासा...

अवैध संबंध के कारण हुई थी ग्रामीण की हत्या, आरोपी के मां के साथ था मृतक का अवैध संबंध, पुलिस ने किया खुलासा...
Share

महासमुंद। तुमगांव क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी में एक दिन पूर्व हुई अधेड़ की हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार रात 10 बजे की है। आरोपी ने अधेड़ की हत्या कर उसकी लाश को गांव के तालाब के पास एक खेत पर फेंक दिया था। मृतक का गांव की एक महिला से अवैध संबंध था। इसे लेकर आरोपी को आपत्ति थी। टीम को घटना स्थल पर ही हत्यारे का पता चल गया था। दोपहर को ही आरोपी को हिरासत में ले लिया था। 


उक्त जानकारी एसडीओपी नारद सूर्यवंशी एवं तुमगांव थाना प्रभारी प्रदीप मिंज ने दी। सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अधिकारियों ने बताया कि ग्राम बेलटुकरी निवासी रोहित ध्रुव पिता हरीशचन्द ध्रुव (42) की हत्या के आरोप में गांव के ईश्वर साहू पिता डाहरू साहू (24) को गिरफ्तार किया है। रोहित का आरोपी के घर आना-जाना लगा रहता था। घटना के दिन मृतक रात साढ़े 10 बजे आरोपी के घर पहुंचा था। आरोपी को पता चल गया। फिर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आवेश में आकर आरोपी ने मृतक को धक्का देकर जमीन में गिराया और अपने पास रखे गमछा से उसके गले को कस दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कार्रवाई में सउनि रमानी लाल टाण्डेकर, आरक्षक शाखाराम ध्रुव, अनिल बंजारे, नवल प्रधान, उत्म साहू, हेमदास जेण्ड्रे शामिल थे। शव को पीठ पर लादकर तालाब ले गया हत्या के बाद आरोपी ने शव को अपने पीठ पर बांधा और बाइक से गांव के तालाब के पास ले गया। पुलिस ने बताया कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी ने शव को फेंकने के पूर्व उसके मुंह में कीटनाशक दवाई डालकर शव और खाली डिब्बा को तालाब के पास फेंक दिया। इसके बाद आरोपी अपने घर चला गया। जब सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी तो, टीम घटना स्थल पहुंची। जहां शव को देखा तो, उसके शरीर व गले में चोट के निशान थे। प्रथम दृष्टया पुलिस को हत्या प्रतीत हुआ और पूछताछ शुरू की। तभी अवैध संबंध के बारे में पता चल गया। आरोपी ने अपराध भी कबूल लिया। 


Share

Leave a Reply