विधानसभा का शीतकालीन सत्र 2 जनवरी से, आरक्षण होगा प्रमुख मुद्दा...
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की घोषणा हो गई है। यह सत्र 2 से 7 जनवरी तक चलेगा। इस सत्र के दौरान सरकार कई विधेयक सदन में पेश करेगी। वहीं आरक्षण के मामले में सदन में हंगामे के भी आसार रहेंगे।
इस बात की जानकारी देते हुए मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि हम भाजपा के हर सवाल का जवाब देंगे। इस दौरान मंत्री चौबे ने आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर कहा कि लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाएगा तो चुप नही रहेंगे। राज्यपाल और भाजपा नेताओं का बयान मिलता जुलता है। 3 जनवरी को महारैली निकाल रहे हैं।




