CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

देर रात टॉयलेट जाने के लिए उठी महिला से दीवार फांदकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

देर रात टॉयलेट जाने के लिए उठी महिला से दीवार फांदकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
Share

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक महिला से रेप का मामला सामने आया है, एक युवक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। महिला देर रात टॉयलेट जाने के लिए उठी थी। इसी दौरान आंगन से युवक उसे कमरे में खींच ले गया। शोर सुनकर महिला के ससुर जाग गए। उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद देखा, तो बाहर से भी लॉक कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन उससे पहले आरोपी भाग निकला। हालांकि अगले दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, नगोई गांव निवासी महिला 23 अगस्त की रात करीब 11 बजे टॉयलेट करने के लिए उठी थी। इस दौरान वह आंगन में पहुंची तो वहां पहले से ही गांव में रहने वाला आकाश भास्कर (22) छिपा हुआ था। आरोप है कि महिला का मुंह दबाकर कमरे के अंदर ले गया और दरवाजा बंद कर लिया। अंदर महिला से रेप किया। शोर सुनकर महिला के ससुर जाग गए। उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, पर अंदर से बंद था।


बाहर से दरवाजा बंद कर पुलिस को दी सूचना
इस पर ससुर ने कमरे का दरवाजा बाहर से भी बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इससे पहले कि डायल 112 की टीम पहुंचती, आरोपी वहां से निकल कर भाग गया। इसके बाद महिला अगले दिन मंगलवार को थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज होने के 5 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। वारदात के दौरान महिला का पति बाहर गया हुआ था।



Share

Leave a Reply