CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मशरूम उत्पादन कर समूह की महिलायें आर्थिक रूप से खुद अपने पैरो पर खड़ी हुई : परिवार को दिया संबल

मशरूम उत्पादन कर समूह की महिलायें आर्थिक रूप से खुद अपने पैरो पर खड़ी हुई : परिवार को दिया संबल
Share

रायगढ़ | मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर आज गुरूकृपा स्व-सहायता की महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हैं। ग्रामीण परिवेश में रहते हुए बिहान योजना से जुड़कर सभी ने मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार का साधन चुना, जिसमें आज वे काफी सफल भी हैं और और परिवार को भी संबल प्रदान कर रही है।
उल्लेखनीय है कि बिहान छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत महिलाओं एवं युवतियों को स्व-हायता समूह के रूप में गठित कर एवं उन्हप्रेरित कर स्वरोजगार से जोड़े जाने की महत्वाकांक्षी योजना है। विकास खण्ड खरसिया के ग्राम पंचायत मिनगांव में गुरुकृपा महिला स्व सहायता समूह का गठन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत किया गया। समूह में कुल 10 सदस्य है, समूह की सभी महिलाओं का परिवार व्यक्तिगत रूप से कृषि एवं गैर कृषि कार्य में संलग्न है एवं यह इनके परिवार की आय का एक प्रमुख स्त्रोत भी है।

मशरूम उत्पादन के लिये समूह की महिलाओं को पहले इसके बारे में बताया गया और उन्हें एक प्रशिक्षण भी दिया गया। महिलायें पहले इसे करने से हिचक रही थी, लेकिन गांव में ही रहकर कार्य करना उनके लिये आत्मविश्वास को बल प्रदान किया। समूह की महिलाओं को मशरूम उत्पादन का कार्य करते एक वर्ष से अधिक हो चुका है। मशरूम उत्पादन से समूह को 2 लाख रूपये का लाभ प्राप्त हुआ है। समूह को होने वाले शुद्ध लाभ को यह महिलाएं आपस में बराबर बांट लेती हैं। मशरूम की खेती करने से समूह से जुड़ी सभी महिलाओं की पारिवारिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर हुई है। जिससे सभी समूह की महिलायें काफी उत्साहित है। इसके लिए अध्यक्ष श्रीमती सविता गवेल एवं सचिव श्रीमती उषा गवेल ने शासन प्रशासन एवं बिहान टीम रायगढ़ को धन्यवाद व्यक्त किया है।



Share

Leave a Reply