CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शासकीय कार्यालयों की कार्य अवधि सबेरे इतने बजे से शाम इतने बजे तक किया गया निर्धारित , यहाँ देखे

 शासकीय कार्यालयों की कार्य अवधि सबेरे  इतने बजे से शाम इतने बजे तक किया गया निर्धारित , यहाँ देखे
Share

रायपुर : राज्य शासन के समान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु पूर्व में निर्धारित समय को परिवर्तित करते हुए कार्य अवधि सुबह 10 बजे से सायं 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि शासकीय कार्यालयों हेतु माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित करते हुए, सप्ताह में 5 कार्य दिवस निर्धारित की गई है।


समान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य के सभी संभाग आयुक्तों तथा जिला कलेक्टरों को इस आशय का पत्र जारी किया गया है। पत्र में यह भी उल्लेखित किया गया है कि सभी कार्यालय प्रमुखों की जिम्मेदारी निर्धारित किया जाए कि सभी अधिकारी, कर्मचारी कार्यालय में सुबह 10 बजे उपस्थित होकर शाम 5:30 बजे तक कार्य संपादित करेंगें। उक्त निर्देश का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी पर सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जा सकेगी।
 



Share

Leave a Reply