CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

भारत की वीरांगनाओं का दुनिया ने माना लोहा - बृजमोहन

भारत की वीरांगनाओं का दुनिया ने माना लोहा - बृजमोहन
Share

 दिल्ली से आई सीआरपीएफ महिला बल की 19सौ किलोमीटर बाइक रैली का किया अभिनंदन। झंडा दिखाकर जगदलपुर रवाना किया।
रायपुर/ 24/03/2023/ छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सीआरपीएफ की महिला बल को संबोधित करते हुए कहा कि भारत वीरांगनाओं का देश है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई,अहिल्या बाई, अवंती बाई जैसी हजारों वीरांगनाओं ने मुगलों-अंग्रेजों से लोहा लिया और भारत की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज भी भारत की आंतरिक हो या बाहरी सुरक्षा हर मोर्चे पर तैनात मातृशक्तियां  देश की रक्षा के लिए समर्पण भाव के साथ खड़ी हुई है। भारत की इन वीरांगनाओं का लोहा आज दुनिया मान रहा है।

बृजमोहन अग्रवाल ने यह बात सीआरपीएफ कैंप ग्राम भिलाई, आरंग में महिला सशक्तिकरण और समग्रता का संदेश फैलाने के लिए आयोजित 19 सौ किलोमीटर की महिला बाइक रैली के फ्लैग ऑफ सेरिमनी के दौरान मुख्य अतिथि की आसंदी से कहीं।

उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की महिला बाइक टीम का अभिनंदन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ वासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि उनकी बाइक रैली यहां से होकर गुजर रही है और जगदलपुर में केंद्रीय गृह मंत्री जी अमित शाह उनका स्वागत करेंगे।
उन्होंने कहा कि महिला शक्तियों की यह बाइक रैली राष्ट्रीयता की भावना को जागृत करेगी और महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देगी। 

 अग्रवाल ने कहा कि भारत के विकास रथ को रोकने के लिए दुनिया भर की ताकत है लगी हुई है। इसके साथ नक्सलवाद भी देश समाज के लिए एक बड़ा खतरा बनकर हमारे सामने खड़ा है। ऐसे में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में इंटरनल टेररिज्म के केंद्र कहलाने वाले बस्तर के जगदलपुर में सीआरपीएफ का स्थापना दिवस मनाना अपने आप में बड़ी बात है। यह देश के लिए यह महत्वपूर्ण दिन है।

उन्होंने कहा कि आज हम आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहे हैं। और यह अवसर हमे आप सब सैनिकों के कारण मिल रहा है।
क्योंकि देश की सीमा और देश के भीतर  सुरक्षित रखने के लिए आप मजबूती के साथ खड़े हुए हो।
सीआरपीएफ की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सेना के बाद 3 लाख योद्धाओं के साथ सीआरपीएफ भारत की बड़ी ताकत है। यह पूरी शिद्दत के साथ देश की रक्षा करने के लिए देश के कोने कोने में मौजूद हैं। हर भारतीयों को सीआरपीएफ पर गर्व की अनुभूति होती है।
इस कार्यक्रम में धमतरी की विधायक रंजना साहू,सीआरपीएफ के अधिकारी बलराम बेहरा, राजकुमार जी सहित गणमान्य नागरिक एवं
अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply