युवक ने अपनी शिक्षिका पत्नी की चाकू से गोदकर की हत्या...
दुर्ग : जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी शिक्षिका पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद युवक ने खुद पर भी चाकू से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना देर शाम की है, मृतिका साधना साहू अपने पति से अलग कोलिहापुरी हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहती है और वह अंडा गांव के स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ थी। बताया जाता है कि कल शाम जब साधना साहू स्कूल से वापस लौटी तब चरित्र संदेह को लेकर उसका पति पोषण साहू उससे पहले तो बहस करने लगा फिर नौबत हाथापाई तक आ गई।
उसके बाद चाकू लेकर उसे बुरी तरह गोद दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद पति ने खुद पर भी वार कर लिया। मौके पर पहुंची पुलगांव पुलिस ने शव को पीएम के लिए मरच्यूरी में रखवा दिया। वहीं पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने इस मामले में जानकारी देते हुये बताया कि दोनों पति पत्नि के बीच पूर्व में भी विवाद होता रहा हैं। विवाद के कारण दोनों अलग-अलग रहते थे। मामले में पति के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया हैं। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती हैं।




