जिले के क्वारंटाइन सेंटर में हैदराबाद से आये युवक की 2 दिन तेज बुखार आने के बाद हुई मौत, जाने पूरी खबर
मुंगेली | जिले में क्वारन्टीन सेंटर में रह रहे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है की 2 दिन से व्यक्ति को तेज बुखार था।
लोगो ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत श्रमिक हैदराबाद से आया था और छितापुर क्वारन्टीन सेंटर में रखा गया था। 2 दिनों से उसे तेज बुखार आ रहा था पर स्वास्थ्य विभाग इसके प्रति उदासीन बना रहा आज अस्पताल ले जाते वक्त ऑटो में युवक ने दम तोड़ दिया।




