CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

युवक ने नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के बाद किया दुष्कर्म

 युवक ने नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के बाद किया दुष्कर्म
Share

दल्लीराजहरा। 14 वर्ष की नाबालिग युवती को दल्लीराजहरा के युवक विशाल देवांगन पिता रोहित देवांगन उम्र 20 वर्ष वार्ड क्र 11 बजरंग चौक ने बहला फुसलाकर भगा ले गया फिर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया यह जानते हुए कि युवती नाबालिग है । प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 04-जून की रात्रि 10 बजे की है जब खाना खाने के बाद युवती अपने दादा के यहाँ गई थी। उसके बाद फिर वापस लौट कर नहीं आई ।
 
परिजनों द्वारा रात्रि में ही युवती की खोजबीन की गई लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। फिर दूसरे दिन सुबह युवती की गुमशुदगी की राजहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और युवती के पिता द्वारा संदेह के आधार पर युवक विशाल देवांगन का नाम बताया गया क्योंकि युवक उसके यहाँ आता जाता था और जब से युवती लापता हुई है तब से युवक के बारे में भी  जानकारी नहीं मिल रही थी। 

उपरोक्त रिपोर्ट के आधार पर जब पुलिस द्वारा छानबीन की गई संदेहास्पद युवक विशाल देवांगन ही आरोपी निकला रिपोर्ट लिखवाने के 3 घंटे के अन्दर पुलिस द्वारा युवक विशाल देवांगन को धारा 363 366 व 376 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


Share

Leave a Reply