CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

युवक ने सब को बताया इस रास्ते से मत आना बिजली का तार टूटा है, लेकिन युवक खुद ही

युवक ने सब को बताया इस रास्ते से मत आना बिजली का तार टूटा है, लेकिन युवक खुद ही
Share

रायगढ़, धर्मजयगढ़ ब्लॉक के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत चाल्हा गांव के पास बीती रात पेड़ गिरने की वजह से बिजली का तार टूट कर जमीन पर गिर गया था। जिसे देखकर मृतक युवक फोन से अपने घरवालों और अन्य लोगों को चेतावनी दे रहा था कि इस मेन रोड पर बिजली का तार टूट कर गिरा हुआ है। इसलिए कोई भी व्यक्ति इस रास्ते से आना जाना ना करें और उसके बाद युवक अपना काम निपटाने के लिए दूसरे रास्ते से आगे जाने का निश्चय किया। लेकिन उसे क्या पता था कि दूसरे रास्ते पर भी बिजली का तार टूटा पड़ा हुआ है और मौत वहां उसका इंतजार कर रही है। जैसे ही युवक दूसरे पगडंडी रास्ते पर बाइक चलाते हुए गुजरा जमीन पर पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही बाइक सहित युवक धू-धू कर जलने लगा जिसके कारण मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 8 बजे शंकर नागवंशी नामक युवक धवई डांड़ गांव से रायगढ़ जाने के लिए निकला था। उसी समय उसने रास्ते में देखा कि बिजली का तार टूटा पड़ा हुआ है। इसके बाद उसने फोन करके अपने परिजनों और अन्य परिचितों को यह जानकारी दी कि ‘इस रास्ते पर बिजली का तार टूटा पड़ा हुआ है, इसलिए कोई भी व्यक्ति इस रास्ते से आना जाना ना करें और मैं दूसरे रास्ते से रायगढ़ जा रहा हूं। उसके बाद युवक दूसरे पगडंडी रास्ते से रायगढ़ के लिए आगे बढ़ा लेकिन उस रास्ते पर भी खेत में बिजली का तार टूट कर गिरा हुआ था जिस पर युवक की नजर नहीं पड़ सकी और उसकी चपेट में आने से बाइक सहित युवक बुरी तरह जलने लगा और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि बाइक और युवक के शरीर का 90 प्रतिशत से अधिक का हिस्सा जल गया है। सूचना मिलते ही कापू पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई और मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की गई है।
 



Share

Leave a Reply