पेचकस से वार कर युवक की हत्या, नाबालिग के सामने मां से कर रहा था गलत हरकत
दुर्ग। युवक की पेचकस से वार कर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक नाबालिग के सामने उसकी मां से कर गलत हरकत कर रहा था। नाबालिग ने आवेश में आकर मृतक के पेट में पेचकस से वार किया। यह मामला नंदिनी थाना क्षेत्र के मलपुरीखुर्द गांव का है।




