बाइक की टक्कर से घायल हुए युवक ने दम तोड़ा..
रायपुर : मोटरसायकल की टक्कर से घायल हुए युवक की अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। विधानसभा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे महालेखा कार भवन के सामने आरोपी मोटरसायकल सीजी04एमडब्ल्यू4772 का चालक ने अपनी वाहन तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए राजाराम भारती पिता रामाधार 35 वर्ष निवासी नरदहा विधानसभा को पैदल जाते समय टक्कर मार दी, जिससे राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद राजाराम को बिहान अस्पताल सड्डू में भर्ती कराया गया था, जहां ईलाज के दौरान कल देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304ए के तहत अपराध दर्ज किया है।




