रायपुर में फिर चोरी, रेस्टोरेंट के गल्ले से 35 हजार रुपये एवं मोबाईल चोरी
रायपुर। रेस्टोरेन्ट के गल्ले से किसी ने 35 हजार रुपये एवं एक मोबाईल चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट सिविललाईन थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार पंडरी निवासी विकास कुमार साहू 35 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी का सानवी किचन रेस्टोरेन्ट फारेस्ट आफिस पंडरी गेट के बाजू में है। 28 जून को शाम 4 से रात 11 बजे के बीच किसी ने गल्ले में रखा नगदी 35 हजार रुपये एवं एक पुराना मोबाईल फोन चोरी कर लिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




