राजधानी में फिर सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, 1 लाख 28 हजार रुपये नगदी चोरी
रायपुर। सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर लेने रिपोर्ट नेवरा थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार मकान नंबर ए -4 वृदावन कालोनी ग्राम तुलसी नेवरा निवासी कन्हैया अग्रवाल 55 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी परिवाररिक कार्यक्रम में परिवार सहित 19 जून को सुबह 7 बजे अपने मकान में ताला लगाकर डोगरगढ़ गया था। 23 जून को 2 दोपहर बजे वापस लौटा तब चैनल गेट के अंदर का दरवाजा खुला हुआ मिला तथा अंदर जाकर देखने पर बेड रुम में रखे आलमारी का ताला व लाकर टुटा हुआ मिला व उसमें में रखा 1 लाख 28 हजार रुपये नगदी चोरी नही था। लॉक में एक लेटर मिला जिसमें लिखा था मुझे माफ करना साहब मेरी बीबी को दिल का कैंसर है व रुपये की जरुरत है। परिवारिक कार्यक्रम में जाने से पहले प्रार्थी घर में काम करने वाली नौकरानी को घर का चाबी देकर गया था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




