दुकान का ताला तोड़कर की चोरी, आरोपी गिरफ्तार…
रायपुर : खमतराई के श्याम डोर ट्रेडर्स दुकान का ताला तोड़कर कोई अज्ञात चोर दुकान में रखे 4 बोरी स्टील कब्जा किमती 30,000रू को चोरी कर ले गये कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिला की दो व्यक्ति चोरी समानो को बेचने ग्राहक तलाश कर रहा है। मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी आकाश थापा एंव एक अपचारी बालक को पकड़कर पूछताछ करने पर चोरी करना बताये आरोपी के कब्जे से चोरी गई सम्पूर्ण मशरूका 4 बोरी स्टील कब्जा किमती लगभग 30000रू की बरामद की गई है। आरोपी की गिरफ़्तारी कर विवेचना की जा रही है




