CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जिले में त्योहारी सीजन में लूट, उठाईगिरी, ठगी और चोरी का मंडराया खतरा, पुलिस ने भी बनाई योजना

जिले में त्योहारी सीजन में लूट, उठाईगिरी, ठगी और चोरी का मंडराया खतरा, पुलिस ने भी बनाई योजना
Share

भिलाई: हर साल दिवापली के कुछ दिन शहर में उठाईगिरी, लूट और चोरी की वारदात बढ़ जाती है। इस बार भी इस त्यौहारी सीजन में लूट, उठाईगिरी और चोरी का खतरा मंडरा रहा है। इसको देखते हुए पुलिस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए बकायदा योजना बनाई है। ऐसे वारदातों को रोकने बाजारों में संदिग्धों पर नजर रखने सादी वर्दी में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अलावा जेल से छूटे लोकल बदमाशों की वर्तमान गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। दरअसल दशहरा का पर्व खत्म होने के साथ ही हर साल आसपास के राज्यों से उठाईगीर, लुटेरे, ठग आदि यहां आकर वारदात को अंजाम देते आए हैं। लिहाजा इस बार भी अपराधियों के आने की आशंका को ध्यान में रखकर पुलिस कप्तान बीएन मीणा ने थाना प्रभारियों को अलर्ट होकर संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के साथ ही जेल से छूटे बाहरी व लोकल बदमाशों की जानकारी जुटाने को कहा है। जेल से पिछले दो महीने में जमानत पर छोड़े गए सभी अपराधियों की जानकारी मांगी गई है। यहीं नहीं होटल, लॉज, सराय, धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और आउटर इलाके में पुलिस ने जांच अभियान छेड़ दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हर साल बारिश के बाद ठंढ से ठीक पहले भिलाई दुर्ग में बाहरी गिरोह के बदमाश दस्तक देते आए हैं। ये बदमाश शहर के भीतर और आउटर इलाकों में घूम-घूमकर रेकी करने के बाद वारदात करते हैं और फरार हो जाते हैं। इसके अलावा इन पेशेवर अपराधियों के निशाने पर मोटी रकम लेकर बाजारों में खरीददारी के लिए आने वाली भीड़ भी रहती है। दुर्गोत्सव के साथ ही बीएसपी कर्मचारी को एक्सग्रेसिया और रेलवे सहित अन्य शासकीय कर्मचारियों को बोनस मिल चुका है। इससे भिलाई दुर्ग के सभी बाजारों में भीड़ बनी हुई है। इस भीड़ का फायदा उठाने पेशेवर अपराधियों की सक्रियता हर साल रहती है।

लिहाजा इस बार भी जनजातीय गिरोह, बाहरी गिरोहों की सक्रियता को देखते हुए पुलिस को अलर्ट किया गया है। संदिग्धों की तलाश में मुखबिरों के अलावा पुलिस के जवानों को सादी वर्दी में लगाया गया है। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के अलावा दिल्ली, बंगाल का गिरोह इस दौरान यहां आकर उठाईगिरी, चोरी, ठगी आदि की वारदात करते हैंए इसलिए पुलिस की नींद उड़ी हुई है।



Share

Leave a Reply