CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

राज्य में न तो दवाई का इंतजाम है और न ही कोरोना टेस्टिंग का : डॉ. रमन

राज्य में न तो दवाई का इंतजाम है और न ही कोरोना टेस्टिंग का : डॉ. रमन
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम सम्बोधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन पर कहे गए बातों का समर्थन किया है। उन्होंने ने कहा प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन जो सलाह राज्यों को दी है वह अपने पूर्व के अनुभवों के आधार पर दी है। लॉकडाउन से गरीब व्यक्ति का जीना मुश्किल हो जाता है, रोटी की समस्या आ जाती है।


डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनता को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा नहीं देने का आरोप लगाया। डॉ. रमन ने कहा कि पूरे राज्य में कहीं पर भी न तो दवाई का इंतजाम है और न ही कोरोना टेस्टिंग का। राज्य के दूसरे जिलों में अब तक टेस्टिंग किट नहीं पहुंची है, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कहीं पर भी आइसोलेशन की व्यवस्था नहीं है, प्रदेश में विस्फोटक स्थिति का यही मुख्य कारण है। राज्य में मॉनिटरिंग की व्यवस्था नहीं है।



Share

Leave a Reply