सीपत में हुआ बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार ग्रामीणों के उप्पर चढ़ी, पढ़े पूरी खबर ...
बिलासपुर: सीपत क्षेत्र के कुली में एक बड़ा हादसा हो गया। कुली में गुरुवार सुबह छह बजे सड़क किनारे बैठे ग्रामीणों पर तेज रफ्तार कार चालक ने वाहन चढ़ा दी। इस हादसे चार लोग घायल हो गए। इन्हें अस्पताल ले जाते समय एक की मौत हो गई। वहीं, दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना की सूचना पर सीपत पुलिस ने कार जब्त कर ली है।
वाहन चालक की तलाश की जा रही है। सीपत के कुली में रहने वाले सौंखी सिहं ठाकुर गांव के ही धनपाल ठाकुर, दिनेश विश्वकर्मा, धिरेंद्र ठाकुर के साथ सड़क किनारे बैठकर आग ताप रहे थे। इसी दौरान बलौदा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। कार के चालक ने सड़क किनारे बैठे ग्रामीणों पर कार चढ़ा दी। इसके बाद कार सड़क से उतरकर नाली में घुस गई।




