मतदान केन्द्र में प्रतिनिधियों के बीच हुआ झगड़ा , पुलिस ने कराया शांत , जाने पूरा मामला , देखे तस्वीर ...
बिलासपुर : जिले के मतदान केन्द्र में दो मुख्य दलों के प्रतिनिधियों के बीच हंगामा होने की जानकारी सामने आई है । वार्ड क्रमांक 29 के उपचुनाव में विधायक और महापौर बूथ के अंदर पहुंच गए थे । इसे लेकर पूर्व महापौर ,नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष और समर्थकों ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा मचाया ।
मतदान के दौरान सोमवार दोपहर शहर विधायक शैलेष पांडेय और महापौर रामशरण यादव समर्थकों के साथ बूथ के अंदर पहुंच गए। इस दौरान पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों ने उन्हें निर्देश देना शुरू कर दिया। इसकी भनक लगते ही पूर्व महापौर किशोर राय और नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी और अन्य भाजपाई भी वहां पहुंच गए। उन्होंने विरोध करते हुए हंगामा मचाना शुरू कर दिया। लिहाजा, दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में उलझ गए और झूमाझटकी की स्थिति बन गई।
किसी तरह दोनों पक्षों को बूथ से बाहर किया गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। विवाद और गहमागहमी की स्थिति को देखते हुए मतदान केंद्र में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को बाहर निकाला । हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस अफसर भी वहां पहुंच गए। फिर दोनों पार्टी के नेताओं को समझाइश देते हुए शांत कराया गया। विवाद के बाद यहां पुलिस अफसरों ने जवानों की तैनाती भी बढ़ा दी है। मतदान केंद्रों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।




